प्राकृतिक रूप से आपकी सुंदरता को बढ़ाने और अच्छे स्वास्थ्य को सुधारने और बनाए रखने के लिए गाय का देसी घी हमेशा ही बेहतर विकल्प रहा है। आयुर्वेद के कई दवाओं और जड़ीबूटियों को तैयार करने में देसी घी का उपयोग किया जाता है। वहीं भारतीय परिवारों की नजाने कितनी पीढ़ियां इसे अपने रोजमर्रा के आहार और व्यवहार में इस्तेमाल करती आ रही है। खांसी-जुकाम हो या कोई पवित्र पूजा देसी घी का इस्तेमाल लगभग हर जगह ही किया जाता है। खाने-पीने में ही नहीं, बल्कि अपनी सुंदर बालों और त्वचा पाने के लिए लोग देसी घी का इस्तेमाल करते हैं। बालों और स्किन के लिए देसी-घी के इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में तो आप जानते होंगे पर आज हम आपको इससे फेस-पैक बनाने की देसी विधि बताएंगे, जिसको आप स्टोर कर के भी रख सकते हैं। वहीं इनके फायदों ले भी आपको अवगत कराएंगे। पर सबसे पहले जान लेते हैं इसके महान गुणों के बारे में।
क्या है भारतीय देसी घी की विशेषता
देसी घी में एक ऐसा तत्व है, जो अपने मुख्य घटक A-2 दूध के कारण आपके स्वास्थ्य को हर तरह से बढ़ावा दे सकता है। यह दूध स्पष्ट रूप से केवल भारत में उपलब्ध देशी गाय की नस्लों से प्राप्त किया जाता है और कई आयुर्वेदिक लाभों का दावा करता है। शुद्ध देसी ए-2 वाला गाय का घी आमतौर पर हाथ से बनाई गई बिलोना प्रक्रिया का उपयोग करके बनाया जाता है। ये घी की शुद्धता और पोषण मूल्य को बनाए रखता है। यह प्रक्रिया यह भी सुनिश्चित करती है कि एक डेयरी उत्पाद होते हुए भी इसका सेवन लैक्टोज और कैसिइन के सेंसिटिव लोगों के लिए नुकसानदेह नहीं होता है। दरअसल बिलोना प्रक्रिया के दौरान, दूध में लैक्टोज और कैसिइन तत्व धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं और अंतिम उत्पाद, ए 2 घी, उन तत्वों से मुक्त होता है। भारत से उत्पन्न, घी को स्पष्ट मक्खन के रूप में भी जाना जाता है (हालांकि यह वास्तव में मक्खन नहीं है) और खुद को आपके रोजमर्रा के मक्खन और तेल के लिए बहुत अधिक स्वस्थ विकल्प साबित करता है। इसके अलावा, यह गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए और जन्म के 6-8 महीने बाद बच्चे के लिए सबसे अच्छा भोजन घटक भी होता है।
देसी घी से फेस-पैक कैसे बनाएं?
सामग्री
- -1 बड़ा चम्मच देसी घी लें।
- -इसमें कच्चे दूध की कुछ बूंदें या भारी क्रीम दूध)
- -एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें।
- -थोड़ा सा केसर मिला लें।
- -अगर आपको ये स्क्रब करने के लिए बनाना है तो इसमें बेसन और गुलाब जल मिला लें।
बनाने का तरीका
- -एक कटोरे में, सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं।
- -इस मिश्रण की एक परत अपने चेहरे और गर्दन पर ब्रश से या अपनी उंगलियों से लगाएं।
- -15 मिनट के बाद इसे धो लें और परिणाम देखें।
त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है देसी घी फेस-पैक
डार्क सर्कल्स को दूर करें
सोने जाने से पहले अपने चहरे पर खासकर अपने आंखों के चारो ओर इसे फेस पैक को लगाएं। चाहें तो आप इसे पतला करके भी लगा सकते हैं और आधा घंटा इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद इसे साफ कर लें। कुछ दिनों तर लगातार ऐसा करने से आप इसका फर्क अपने चहरे पर देखेंगे।
मुलायम त्वचा
घी में फैटी एसिड चहरे में हाईड्रेशन को प्रोत्साहित करते हैं। नहाने से पहले अपने चहर पर इसे लगाएं। इससे आपको मुलायम और चिकनी त्वचा मिलेगी। शुष्क चेहरे के लिए, इसमें पानी में मिलाकर त्वचा में मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें।
डल स्किन के लिए शहद मिलाकर इसका इस्तेमाल करें
अपनी सुस्त और बेजान त्वचा को पुनर्जीवित करने के लिए अपने फेस पैक में घी का उपयोग करें। एक पेस्ट बनाने के लिए कच्चे दूध और घी के साथ घी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। धोने से पहले इसे 20 मिनट तक रखें। इससे जिन लोगों को चहरा हमेशा डल दिखता है, उन्हें इससे फायदा मिलेगा।